ब्यावर| शहर के सेंदड़ा रोड स्थित मोतीनगर में सोमवार को घायल अवस्था में मिले उल्लू का उपचार कराया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी मुलकेश सालवान ने बताया कि मोतीनगर के क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र में घायल अवस्था में उल्लू देखा। जिसके बाद उन्होंने वन विभाग को सूचित कर दिया। जहां कार्यालय के कर्मचारियों ने उल्लू का पशु चिकित्सालय ले जाकर उपचार करवाया। सालवान ने बताया कि तीन माह के उल्लू के पंख व पैर में चोट है। इस कारण वह उड़ नहीं पा रहा है। जिसको सुरक्षा के मद्देनजर वन कार्यालय में रखा हुआ है। पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर इसे जंगल में छोड़ा जाएगा।