ब्यावर| जैन सोशल ग्रुप संगिनी सन शाइन द्वारा दो दिवसीय कुकिंग कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष ममता श्रीश्रीमाल ने बताया कि कार्यशाला में जया खींचा ने कई महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत करवाया। कार्यशाला में केक, पुडिंग, पेटीज और आइसक्रीम आदि बनाना सिखाया गया। सचिव निकिता नाहटा ने बताया कि संगिनी द्वारा मदर्स डे के उपलक्ष्य में मेरी प्रेरणा मेरी सा सू मां शीर्षक से सेल्फी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें शिखा खींचा और रंजना लोढ़ा ने प्रथम, रंजना बाबेल और ज्योति लोढ़ा ने द्वितीय स्थान पर रहे।