पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डंपर की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

डंपर की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांगलियावास के दौलतखेड़ा तिराहे पर सोमवार दोपहर एक डंपर के कट मारने से मोटरसाइकिल असंतुलित होकर स्लिप हो गई। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार ब्यावर के रूपनगर निवासी हमीद व उसका साथी सत्तार दोनों मोटरसाइकिल पर सोमवार दोपहर नौसर से ब्यावर जा रहे थे। इसी दौरान दौलतखेड़ा तिराहे के पास डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल तेज गति में स्लिप होकर घसीटते हुए पलटी खा गई। बाइक के गिरने से बाइक पर सवार हमीद व सत्तार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सत्तार के सिर व हाथों में चोटें पहुंची। सूचना पर हेड कांस्टेबल हनुमानलाल व रामलाल मौके पर पहुंचे। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से ब्यावर अमृतकौर चिकित्सालय के लिए रवाना किया। लेकिन कुछ दूरी पर होटल पूर्णिमा के पास घायलों की स्वयं के निजी वाहन से जाने की इच्छा पर नीचे उतार दिया। जिससे निजी वाहन की मदद से घायल ब्यावर अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचे।

खबरें और भी हैं...