पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लैबकर्मियों ने किया ब्लड के सौदे की कोशिश को नाकाम

लैबकर्मियों ने किया ब्लड के सौदे की कोशिश को नाकाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर|अस्पताल में भर्ती एक मरीज के परिजन से एक यूनिट ब्लड के बदले एक युवक ने 3 हजार में सौदा तय कर लिया। लेकिन लैबकर्मियों को भनक लगने पर उन्होंने मरीज के परिजनों को जागरूक कर निशुल्क बिना रिप्लेसमेंट ब्लड की व्यवस्था करवा दी। जिस पर आरोपी युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ लैब में जाकर हंगामा कर दिया। लैबकर्मियों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया। इस संबंध में लैब कर्मियों की ओर से शिकायत दी गई है। रायपुर के ग्वाडिया निवासी लक्ष्मी को एकेएच में भर्ती करवाया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसे ब्लड की जरूरत बताई।

लक्ष्मी के परिजन कानसिंह ने बताया कि लक्ष्मी के ए पॉजिटिव खून की आवश्यकता थी लेकिन लैब में ग्रुप की कमी के कारण परिजन परेशान हो रहे थे। कानसिंह का आरोप है कि इसी दौरान उनसे राहुल नाम का एक युवक उनसे मिला जिसने उन्हें 3 हजार रुपए में खून की व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया। मरीज की स्थिति देखते हुए उन्होंने युवक से बात कर ली। इस बीच लैबकर्मियों को इसकी भनक लग गई। जिस पर उन्होंने मरीज के परिजन से बात कर उन्हें प्रेरित किया और उसकी समस्या को समझते हुए उसे निशुल्क और बिना रिप्लेसमेंट ब्लड उपलब्ध करवा दिया।

इस बीच जानकारी मिलने पर आरोपी युवक लैब पहुंचा और लैबकर्मियों से विवाद करने लगा। बताया गया है इस बीच लैबकर्मियों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया। इस संबंध में लैबकर्मियों ने शिकायत दी है।

खबरें और भी हैं...