पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी व बिजली की समस्याओं के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का धरना प्रदर्शन कल

पानी व बिजली की समस्याओं के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का धरना प्रदर्शन कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को जनसमस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि जिस तरह अजमेर में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ओर से कलेक्ट्रेट पर पानी व बिजली की समस्याओं को लेकर आंदोलन किया गया है। इसमें शहर से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। उसी को देखते हुए शहर में भी बिजली व पानी की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने का निर्णय किया गया है। अजमेर में हुए विरोध प्रदर्शन करने वालों में नरेन्द्र झंवर, मेघराज बोहरा, चंद्रप्रकाश शर्मा, पार्षद मोहन सूबेदार, हनुमान चौधरी, बाबूलाल पंवार, मनीष शर्मा, नेमीचंद राठौड़, अजीत चौहान आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...