ब्यावर| शहर में पिछले एक सप्ताह से तापमान 42 डिग्री के पार जाने से जहां लोगों की हालत खराब हो रही है वहीं मौसमी बीमारियों के मरीज भी बढ़ते जा रहे हैं। एक सप्ताह से तावड़ा आमजन को तपा रहा है। जानकारी के अनुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी के तीखे तेवरों के चलते अलर्ट घोषित कर दिया है। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्मी से बचने के उपाय लिखे जा रहे हटें। हालत यहां तक पहुंच गए हैं कि सोमवार को सुबह दस बजते ही पारा चालीस डिग्री के पार हो गया। बाजार सूने नजर आए। डॉक्टर लोगों को तेज धूप में कम निकलने और सुबह शाम ही बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं।