ब्यावर| निकटवर्ती ग्राम जैतपुरा से गर्भवती महिला को ब्यावर लाते वक्त स्थिति गंभीर होने पर 108 कर्मचारियों ने सुरक्षित प्रसव कराया। जिसके बाद अब प्रसूता की स्थिति सामान्य है। जानकारी के अनुसार भीम के जैतपुरा निवासी गर्भवती महिला हेमा (25) प|ी गोपाल को सोमवार सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर प्रसव पीड़ा शुरू हुई। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों के गर्भवती महिला को 108 के जरिए ब्यावर लाते वक्त स्थिति गंभीर होने पर 108 के कर्मचारी ओमप्रकाश व सत्यनारायण ने प्रसूता का रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव कराया। इस दौरान महिला ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया। महिला की स्थिति सामान्य बनी हुई है।