जमीनी विवाद में मारपीट, महिला घायल
ब्यावर| निकटवर्ती जालिया प्रथम गांव में जमीन पर चारदीवारी को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट हो गई। इसमें सिर पर पत्थर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार माधुसिंह तथा उसके पास ही रहने वाले कैलाश व अन्य से कोई जमीनी विवाद है। पूर्व में बंटवारा भी हो चुका है। बताया जा रहा है कि सोमवार को मौके पर चारदीवारी निर्माण को लेकर दोनों परिवार के बीच विवाद हो गया। जिससे माधुसिंह की प|ी सम्पति (47) से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।