ब्यावर| उपखंड एवं आसपास के क्षेत्रों में गत 24 घंटों के दौरान विभिन्न कारणों से अचेत दो जनों को भर्ती करवाया गया। रामपुरा जवाजा निवासी पिंकी (19) खेत पर काम करते समय कीटनाशक के प्रभाव से अचेत हो गई। परिजनों ने उसे एकेएच लाकर भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है। इसी प्रकार मसूदा थाना क्षेत्र के रागपुरा गांव में निवासी मीरा (23) ने विषाक्त का सेवन कर लिया। जिससे वह अचेत हो गई। एकेएच में उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।