एकेएच की मदर एंड चाइल्ड विंग की लिफ्ट हुई ठीक
जनाना अस्पताल अजमेर के बाद जिले में सबसे अधिक प्रसव करवाने वाले राजकीय अमृतकौर अस्पताल की तीन मंजिला मदर चाइल्ड विंग की लिफ्ट आखिरकार 17 दिन बाद ठीक कर दी गई।
कंपनी के सर्विस इंजीनियर अलोक सोलंकी ने बताया कि बार बार फेज रिवर्ट होने के कारण लिफ्ट खराब हो रही है। हालांकि अभी तक लिफ्ट वारंटी पीरियड में हैं लेकिन वारंटी पीरियड समाप्त होने के बाद लिफ्ट की मरम्मत में कम से कम 10 से 20 हजार का खर्चा आएगा। अगर लिफ्ट में फेस को ऑटोमैटिक चेंज करने वाला उपकरण “फेस रिवर्सल” लगा दिया जाए तो बार बार लिफ्ट खराब होने की समस्या से निजात मिल सकती है। गौरतलब है कि एमसीएच विंग की लिफ्ट पिछले 17 दिनों से खराब पड़ी है। लिफ्ट खराब होने के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा नियमानुसार टोल फ्री नंबर पर शिकायत नहीं की गई। इस कारण लिफ्ट की मरम्मत नहीं की जा सकी। इसको लेकर भास्कर ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। जिसके बाद हरकत में आए अस्पताल प्रबंधन ने ओटिस कंपनी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज हाेने के 24 घंटे के अंदर कंपनी के सर्विस इंजीनियर अलोक सोलंकी ने आकर लिफ्ट की जांच कर उसकी मरम्मत कर दी।

लिफ्ट की मरम्मत करता इंजीनियर।