रेलवे एक्ट में दाे गिरफ्तार
ब्यावर| रेलवे सुरक्षा बल ने बुधवार को रेलवे एक्ट में कार्यवाही करते हुए दो को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि दो लोग अनाधिकृत रूप से स्टेशन पर खाद्य सामग्री बेच रहे थे। जिन्हे पकड़कर मामला दर्ज किया गया। उन्हे न्यायालय में पेश किया गया। जहां आगामी तारीख पेशी दी गई है।