कीटनाशक के सेवन से महिला अचेत
ब्यावर| सेंदड़ा थानान्तर्गत ग्राम सबलपुरा में एक विवाहिता ने गफलत में कीटनाशक दवा गटक ली जिसके कारण वह अचेत हो गई। जानकारी के बाद परिजनों ने उसे अचेतावस्था में उपचार के लिए राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार सबलपुरा निवासी रजिया खांसी से पीडि़त थी। परिजनों ने बताया कि बुधवार को वह खांसी की दवा के साथ रखी एक अन्य शीशी को खांसी की दवा की शीशी समझकर उसमें से कुछ दवा गटक ली। थोड़ी देर बाद रजिया को चक्कर आने लगे तथा बाद में वह अचेत हो गई। जानकारी पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचाया। घटना की जानकारी के बाद सेंदडा पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीडि़ता के बयान भी दर्ज किए।