स्वतंत्रता सेनानी रावत को किया याद
ब्यावर| शहीद राजू सिंह रावत के बलिदान दिवस पर बुधवार को रावत सेना की ओर से माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित किए। रावत सेना संस्थापक महेन्द्र सिंह रावत ने उपस्थित समाज बंधुओं को संबोधित करते हुए वीर शहीद राजू सिंह रावत के अगले बलिदान दिवस से पूर्व एक भव्य स्मारक ब्यावर में लगाने की घोषणा की। प्रदेश संयोजक गोपाल सिंह ने कहा कि वीर शहीद राजू सिंह रावत को प्रथम शहीद का दर्जा दिलाने की पुरजोर तरीके से सरकार से मांग की जाएगी। सुजावत समाज मण्डल अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान, भीम सरपंच गिरधारी सिंह रावत, रावत सेना के प्रदेश महामंत्री सुधीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता हरी सिंह रावत, तहसील अध्यक्ष डूंगर सिंह रावत, अभिमन्यु सिंह रावत, भूपेन्द्र सिंह कोटड़ा, टीकम सिंह कड़ीवाल आदि उपस्थित थे।