हर्षोल्लास से मनाई परशुराम जयंती
राजस्थान ब्राह्मण महासभा शाखा ब्यावर की ओर से सुभाष उद्यान की पाल पर गणेश मंदिर में परशुराम जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। महिला प्रकोष्ठ की ओर से रंगोली बनाई गई व भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर बृजवल्लभ पाराशर, बुध राज शर्मा, पुष्पांजली पारीक, विष्णुदत्त शर्मा, सुभाष व्यास, सीएन शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर भगवान परशुराम के बारे में बताया। इस दौरान श्यामसुंदर, प्रकाश रिणवा, चंद्रप्रकाश शर्मा, उमाकांत द्विवेदी ललित शर्मा, विमल शास्त्री, मधु आमेटा, कृष्णा तिवाड़ी, सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं, शाम चार बजे परशुराम जयंती पर वाहन रैली निकालने के बाद महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी जिसमें बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुषों सहित बच्चों ने भागीदारी निभाई।
निकाली वाहन रैली : भगवान परशुराम जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज की वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली परशुराम भवन से प्रारंभ होकर एसबीआई, अजमेरी गेट, पांच बत्ती, तेलियान चौपड़ से वापस पांच बत्ती, अजमेरी गेट होते हुए भगत चौराहे से स्टेशन रोड स्थित भगवान परशुराम के मंदिर पहुंची। वाहन रैली का शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों व लोगों की ओर से स्वागत किया गया। रैली में ब्राह्मण समाज के सभी धड़े संगठन, सहसंगठन, युवा प्रकोष्ठ,महिला प्रकोष्ठों की सदस्याओं ने विशाल संख्या में रैली में भाग लेकर रैली को भव्य व ऐतिहासिक रूप दिया। भगवान परशुराम मंदिर पहुंचने पर 1008 दीपक से भगवान परशुराम की आरती की गई। इस दौरान रामअवतार लाटा, दिनेश शर्मा, भरत शर्मा, हंसराज शर्मा, चेतन शर्मा, मनीष, राहुल चतुर्वेदी, शैलेष शर्मा, मनोज शर्मा, हिमांशु शर्मा, विजय त्रिपाठी, हेमंत लाटा, राहुल पारीक, मुकेश शुक्ला, जसराज शर्मा,हरीश शर्मा, रमेश शर्मा, सुनील कौशिक, अजय स्वामी, भुवनेश शर्मा, रवि डंडायत, सुनीता रावत, प्रीति शर्मा, शालिनी शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
किया दुग्धाभिषेक : श्री हनुमतेश्वर महादेव की ओर से भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की जयंती पर स्टेशन रोड स्थित हनुमेश्वर शिव मंदिर में परशुराम भगवान की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक करने के साथ ही विशेष शृंगार कर 108 दीपकों से आरती की गई। कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि परशुराम जयंती पर मंदिर परिसर में रोशनी की सजावट की गई। रमेश शर्मा, राजेश शर्मा, मुकेश लाटा, राजेश कुमार, अशोक मूलचंदानी, मोहन सिंह, प्रहलाद राय, ललिता शर्मा, निशा शर्मा, गोपेन्द्र सारस्वत, नीलू रावत आदि उपस्थित थे।
ब्यावर. राजस्थान ब्राह्मण महासभा शाखा ब्यावर की ओर से भगवान परशुराम जयंति पर निकाली गई शोभायात्रा।