लोगों को करवाया जाएगा निशुल्क भोजन
ब्यावर| लायंस क्लब ब्यावर क्लासिक की ओर से अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से लोगों को निशुल्क भोजन करवाया जाएगा। क्लब अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि गुरूवार को समस्त लोगों को दिन का भोजन निशुल्क प्रदान किया जाएगा। यह दोनों वाहन रोडवेज बस स्टैंड व पार्श्व नाथ अस्पताल पर दोपहर 12 बजे से उपलब्ध रहेंगे।