पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा ने शुरू की मिशन 2018 19 की तैयारी

भाजपा ने शुरू की मिशन 2018-19 की तैयारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| भारतीय जनता पार्टी ने अपने मिशन 2018 व 2019 हेतु राष्ट्रव्यापी तैयारियां शुरू कर दी है। केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को जनता तक पहुंचाने व बूथ लेवल पर संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न संगठनात्मक तैयारियां शुरू की गई है। इसके लिए राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान का आगाज किया था। ग्राम स्वराज अभियान के जिला प्रभारी पवन जैन ने बताया कि इस अभियान में केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए व संगठनात्मक सक्रियता के लिए भाजपा के प्रदेश नेताओं से लेकर स्थानीय संगठन के कार्यकर्ता व जन प्रतिनिधि ग्राम पंचायत स्तर पर प्रवास कर रात्रि विश्राम गांव में ही करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं व प्रदेश नेताओं को 3 ग्राम पंचायत में प्रवास करना होगा। प्रदेश की मुख्यमंत्री, मंत्री, प्रदेश के सभी संगठन पदाधिकारी राष्ट्रीय, जिला, मंडल पदाधिकारी व समस्त जन प्रतिनिधि सांसद, विधायक, पार्षद, महापौर, प्रधान, सभापति, जिला परिषद व पंचायत समिति के सदस्य व वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रवास करेंगे। प्रवास कार्यक्रम के दौरान बूथ समिति की बैठक व परिचय, प्रभावी लोगो से संपर्क, राज्य व केन्द्र की योजनाओं की जनता को जानकारी व लाभार्थी से संवाद व ग्राम स्वराज सम्मेलन कार्यक्रम भी होंगे।

खबरें और भी हैं...