डीईओ करेंगे नामांकन लक्ष्य की मॉनीटरिंंग
ब्यावर| शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र में निर्धारित नामांकन लक्ष्य की शत प्रतिशत प्राप्ति के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। दो चरणों में आयोजित होने वाले प्रवेशोत्सव को लेकर शिक्षा निदेशालय की ओर से पूर्व में आदेश जारी किए जा चुके हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल ने निर्धारित नामांकन लक्ष्य की शतप्रतिशत प्राप्ति के लिए समस्त डीईओ को निर्देश जारी किए हैं। नामांकन लक्ष्य की पूर्ति के लिए संस्था प्रधानों को प्रभावी मॉनीटरिंग करनी होगी। प्रवेशित बच्चें का स्कूल में ठहराव सुनिश्चित करवाने और ड्रॉप-आउट को रोकने के लिए संस्था प्रधानों को हर माह समीक्षा भी करनी होगी। एडीईओ शैक्षिक प्रकोष्ठ को प्रगति रिपोर्ट की हर सप्ताह समीक्षा करनी होगी।