विप्र फाउंडेशन बनाएगा परशुराम भवन
ब्यावर| विप्र फाउंडेशन द्वारा ब्राह्मण समाज के युवाओं के लिए जयपुर में शीघ्र ही परशुराम भवन बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन आवंटित हो चुकी है। मई में इसकी आधारशिला मुख्यमंत्री रखेंगी। ब्राह्मण समाज के युवाओं को इसका सीधा फायदा मिलेगा। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री दिनेश दाधीच, अध्यक्षता महासभा किशनगढ़ अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने ब्राह्मण समाज की मांगें मान ली है। जयपुर में भवन बनाने का काम मई में शुरू होगा।
सभी जिलों में ही समाज के भवन बनाने की योजना, प्रस्ताव मांगे : विप्र फाउंडेशन वीडियो क्रांफेसिंग के माध्यम से समाज के जरूरतमंद युवाओं को करियर संबंधी जानकारी दे रहा है। काउंसलर वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कैरियर टिप्स दे रहे हैं। राज्य के चूरू, उदयपुर, बीकानेर में इस तरह के प्रयोग हो चुके हैं और अब अजमेर सहित अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। विप्र फाउंडेशन एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसकी शाखा नेपाल सहित पूरे भारत में है। शिक्षा निधि, गो संवर्धन, सीखो और कमाओ, मेडिकल बीमा, निशुल्क कंप्यूटर डिप्लोमा आदि योजनाएं जिले में संचालित हैं।