बालिका के विवाह पर दिया सहयोग
ब्यावर| श्री सीमेंट लिमिटेड ब्यावर द्वारा श्री बालिका समृद्धि योजना के तहत ग्राम लाला रासा का बाडिय़ा में चयनित परिवार की कन्या मुमताज के विवाह पर उपहार सामग्री समाज सेवा टीम द्वारा द्वारा भेंट की गई। सहायक महाप्रबंधक श्याम शर्मा ने बताया कि समाज में लड़की के बालिग होने पर ही विवाह करने की जागरूकता आये, इस उद्देश्य के लिए कंपनी चयनित परिवारों की सहायतार्थ बालिका समृद्धि योजना चला कर उन्हें लाभान्वित कर रही हैं।