भर्ती में मिले वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता
ब्यावर| वाल्मीकि समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुकेश गोयर के नेतृत्व में सफाई आयोग के अध्यक्ष और पूर्व सांसद गोपाल पचेरवाल से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने प्रदेश में सफाईकर्मचारियों की भर्ती की घोषणा के लिए सरकार को बधाई दी। ब्यावर में सफाई कर्मचारियों के 161 पदों पर भर्ती के संबंध में भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी हो और इसमें वाल्मीकि समाज के लोगों को प्राथमिकता मिले। गोपाल पचेरवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने और दलालें के चंगुल से मुक्ति के लिए भर्ती लॉटरी द्वारा की जाएगी। इसमें एक चयन समिति जिसमें जिलाधीश, उपखंड अधिकारी, आयुक्त व आयोग के सदस्यों द्वारा योग्य अभ्यर्थियों के आवेदन पर ही विचार किया जाएगा। इस अवसर पर रामलाल लखन, प्रेमचंद सांगेला, प्रेमदास चांवरिया, धनराज तेजी, संजय पंडित सहित अन्य लोग मौजूद थे।