मिशन ग्राउंड में आयोजित मेगा ट्रेड फेयर में उमड़ रही भीड़
ब्यावर. भास्कर मेगा ट्रेड फेयर में खरीदारी करतीं महिलाएं।
सहारनपुर के फर्नीचर और दिल्ली के गारमेंट की धूम
भास्कर न्यूज|ब्यावर
शहर के मिशन ग्राउंड में आयोजित हो रहे राजस्थान पर्यावरण विकास एवं शोध संस्थान एवं मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे मेगा ट्रेड फेयर को लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह का माहौल है। दिनभर में फेयर में लोगों की आवाजाही लगी रहती है। शाम होते ही लोगों आमजन अपने बच्चों के साथ फेयर में बच्चों के लिए झूलों का आनंद लेने पहुंच जाते हैं। मेला संयोजक प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस फेयर में आमजन की सुविधा के लिए एक ही छत के नीचे सब सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है। मेले कई स्टाॅलें लगी हुई हैं जिसमें कपड़े, क्रॉकरी सामान, बच्चों के खिलौने, विभिन्न आचार चूर्ण, कई प्रकार फेंसी आइटम साथ ही बच्चों के खेलने के लिए उत्तम व्यवस्था की गई है। मेला संयोजक प्रकाश शर्मा ने बताया कि मेले में सहारनपुर के फर्नीचर और दिल्ली के गारमेंट की खासी धूम है। युवतियों और महिलाओं को खासकर सजावट और अन्य सामान बहुत पसंद आ रहे हैं।