पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खटारा बसें चलाएं तो ब्रेक डाउन, अनुबंधित चलाएं तो घाटा

खटारा बसें चलाएं तो ब्रेक डाउन, अनुबंधित चलाएं तो घाटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम अनुबंधित बस मालिकों की मनमर्जी पर लगाम कसने की तैयारी में जुट गया है। यातायात के कार्यकारी निदेशक यू.डी.खान ने आदेश जारी कर मुख्य प्रबंधकों को निर्देश दिए है कि वे अपने आगार में अनुबंध पर लगाई बसों को निर्धारित किलोमीटर पर ही संचालित करें। उधर, अागार प्रशासन का कहना है कि निगम की अपनी बसें कंडम होने के कारण अनुबंधित बसों को लंबे रूट पर चलाना उनकी मजबूरी है।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय को लम्बे समय से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि आगार में संचालित अनुबंधित बसों को तय किलोमीटर से अधिक किलोमीटर तक संचालित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मुख्यालय के पूर्व में जारी आदेश के बावजूद अनुबंधित बस के चालकों की ओर से ना ताे वाहनों को समय पर बस स्टैंड ला रहे है ओर ना ही चालक निर्धारित वर्दी पहन रहे है। ऐसे में मुख्यालय ने समस्त आगार प्रबंधक को अनुबंधित बसों को समय पर स्टैंड लाने, चालकों के वर्दी पहने तथा तय किलोमीटर तक ही बसों का संचालन करने के लिए पाबंद किया है। इससे पीछे मुख्यालय का मुख्य उद्देश्य राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को घाटे से उबारना है।

ब्यावर आगार में 600 किमी चल रही हैं 44 अनुबंधित बसें

ब्यावर आगार में कुल 98 बसें राज्य के विभिन्न मार्गो पर संचालित हो रही है। जिसमें 40 आगार की बडी बसे व 14 मिडी बसे सहित 44 अनुबंधित बसें संचालित हो रही है। आगार के कर्मचारियों ने बताया कि 44 अनुबंधित बसों के आगार में होने के कारण मुख्यालय के नियमों के खिलाफ जाकर आगार प्रबंधन अनुबंधित बसों को लम्बे मार्ग पर चला रहा है। इससे अनुबंधित तय किलोमीटर से अधिक चलने के कारण आगार को अधिक राशि देनी पड़ रही है। आगार में अनुबंधित बसे ब्यावर-जयुपर-बडौदा, ब्यावर-जयुपर-जोधपुर, ब्यावर-जयपुर-पाली, ब्यावर-जयपुर-उदयपुर आदि लम्बे मार्गो पर संचालित हो रहे है। जो मुख्यालय के तय किलोमीटर 425 के स्थान पर 600 किलोमीटर से अधिक संचालित हो रहे है। जहां मुख्यालय की ओर से तय 5.20 किलाेमीटर प्रति लीटर डीजल देने के साथ ही 7.90 पैसे से अधिक राशि का भुगतान किया जा रहा है।

निगम की अपनी बसें नहीं हैं लंबे रूट के लायक

दूसरी ओर आगार के अधिकारियों का कहना है कि ब्यावर आगार में स्वयं की 40 बड़ी बसें व 14 मिडी बसे हैं लेकिन कंडम स्थिति में होने के कारण वे बसें ब्यावर से जीसीए, ब्यावर से नसीराबाद, ब्यावर से आसन, बराखन आदि छोटे मार्गो पर संचालित हो रही है। यदि उन्हें लम्बे मार्गो पर संचालित किया जाए तो आए दिन ब्रेक डाउन से यात्रियों को परेशानी होगी। इसी कारण लम्बे मार्गो पर अनुबंधित बसों का संचालन किया जा रहा है।

मुख्यालय से अनुबंधित बसों के तय किलोमीटर प संचालित किए जाने के आदेश आए है। इसके अतिरिक्त अनुबंधित बसों के चालकों के वर्दी पहनने के भी आदेश आए है। जिसकी जानकारी लेकर शीघ्र आदेशों की पालना की जाएगी। रघुराज सिंह, मुख्य प्रबंधक,ब्यावर आगार

खबरें और भी हैं...