- Hindi News
- National
- ट्रैक हापर एमसीसी बिल्डिंग में आग, डेढ़ घंटा बंद रहा सीएचपी, सुधार के बाद खाली हुई रैक
ट्रैक हापर एमसीसी बिल्डिंग में आग, डेढ़ घंटा बंद रहा सीएचपी, सुधार के बाद खाली हुई रैक
संत सिंगाजी परियोजना में कोयला परिवहन प्रभावित हुआ।
शनिवार को टूटा था 80 मीटर लंबा बेल्ट
शनिवार को सेकंडरी क्रेशर की जाली टूटकर नीचे चल रहे बेल्ट पर गिरी थी। यह आठ नंबर कन्वेयर के बी बेल्ट मे फंस गई और उसको चीरते हुए ट्रांसफर पॉइंट पांच तक पहुंच गई। इससे करीब 80 मीटर लंबा बेल्ट टूट गया। इस कारण कोल परिवहन पूरी तरह बंद करना पड़ा। इसी कन्वेयर के ए बेल्ट का पहले से ही सुधार चल रहा था। इस कारण बॉयलर तक कोयला नहीं पहुंचने और बंकरों में जमा काेयला खत्म होने से 600 मेगावाट की दो नंबर यूनिट को शाम को बंद करना पड़ा। कोयले की कमी के कारण एक नंबर यूनिट से क्षमता से आधा 300 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा है। परियोजना के ईंधन प्रबंधक एचके संकुले ने कहा अब रोजाना सफाई कराई जा रही है। कन्वेयर को भी चिह्नित कर सुधार कराया जा रहा है। तय समय में ही रैक खाली करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही सब ठीक कर लिया जाएगा।