पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार बाइक भिड़ंत में पिता पुत्री की मौत, पत्नी घायल

कार-बाइक भिड़ंत में पिता-पुत्री की मौत, पत्नी घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगूं | कोटा-चित्तौड़गढ हाईवे पर तेजपुर के पास मंगलवार दोपहर तेज गति से आती कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दपंती सहित दो बच्चे दूर जा गिरे। हादसे में पिता व पुत्री की मौत हो गई। जबकि प|ी गंभीर घायल है।

पारसोली थानाधिकारी दलपतसिंह ने बताया कि फोरलेन पर तेजपुर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार परिवार उछलकर दूर जा गिरा। हादसे में बेगूं ब्रह्मपुरी निवासी लक्ष्मीनारायण (30) पुत्र लादूलाल कुमावत की पारसोली अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। लक्ष्मीनारायण की बेटी सोनिया की भी चित्तौड़ जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि प|ी प|ी प्रेमबाई गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मां व पुत्री को गंभीर रूप से घायल हालत में पारसोली अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चित्तौड़गढ़ रैफर किया। बाइक पर दंपती सहित एक बेटा व बेटी सवार थे। बेटे को भी मामूली चोटें लगी हैं। बताया गया कि लक्ष्मीनारायण कुमावत अपनी प|ी व बच्चों को लेकर ससुराल हाड़ा का खेडा किसी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। चित्तौड़गढ की तरफ जाती कार ने तेजपुर के पास पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। आवाज सुनते ही घटना स्थल पर कई ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को पारसोली अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन लक्ष्मीनारायण की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने कार जब्त कर मामला दर्ज कर लिया।

हादसे में मृत पिता-पुत्री (फाइल फोटो)

अस्पताल में उपचाररत प्रेमबाई

खबरें और भी हैं...