न्याय आपके द्वार शिविर आज व कल कई गांवों में
चित्तौड़गढ़ | जिले में न्याय आपके द्वार के तहत ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर लगेंगे।
बुधवार को चित्तौड़गढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत जालमपुरा, भूपालसागर की ग्राम पंचायत मुरला, निम्बाहेड़ा की ग्राम पंचायत बाड़ी, बेगूं की ग्राम पंचायत दुगार, बड़ीसादड़ी की ग्राम पंचायत जरखाना, रावतभाटा की ग्राम पंचायत बोराव, भदेसर की ग्राम पंचायत सुखवाड़ा व डूंगला उपखण्ड की ग्राम पंचायत लोठियाना में शिविर लगेंगे। अगले दिन गुरूवार को चित्तौड़गढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत धनेतकलां, कपासन की ग्राम पंचायत दोवनी, बेगूं की सुवाणिया, गंगरार की आजोलिया का खेड़ा व राशमी की ग्राम पंचायत सांखली में शिविर लगेंगे। 18 मई को चित्तौड़गढ़ की बड़ोदिया, भूपालसागर की ग्राम पंचायत निलोद, निम्बाहेड़ा की पंचायत डलां उर्फ किशनपुरा, बड़ीसादड़ी की ग्राम पंचायत अमीरामा, रावतभाटा की ग्राम पंचायत देवपुरा, भदेसर की ग्राम पंचायत बागुंड व डूंगला उपखंड की ग्राम पंचायत नौंगावा में शिविर लगेंगे।