पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एडिया के जंगल में भाई की हत्या करने वाला गिरफ्तार, एक सप्ताह से गुस्से में था आरोपी... पुलिस ने घेरा डालकर पकड़ा

एडिया के जंगल में भाई की हत्या करने वाला गिरफ्तार, एक सप्ताह से गुस्से में था आरोपी... पुलिस ने घेरा डालकर पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वरूपजी की खेड़ी गांव में सोमवार रात जमीनी विवाद में छोटे भाई की गोली मार कर हत्या करने के आरोपी बड़े भाई को पुलिस ने एडिया के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक सप्ताह से गुस्से में था और भाई की हत्या की फिराक में था। आरोपी ने टोपीदार बंदूक से तीन छर्रे दागे। आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

थानाधिकारी डीपी दाधीच ने बताया कि मंगलवार रात को आरोपी को एडिया, रूढ़गढ़ बालाजी जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिछले दिनों ही उसके बेटे महेंद्र सिंह व बेटी टीना कंवर की शादी की थी। शादी में कर्जा हो गया था। मांगने वाले तकाजा कर रहे थे। नारायण सिंह पिता के संयुक्त खाते की 40 बीघा जमीन में से उसका हिस्सा न बेचने दे रहा था और न गिरवी रखने दे रहा था। आरोपी खेत में से मिट्टी भी बेचना चाहता था। इसको लेकर नारायण व सौभाग में एक सप्ताह पूर्व झगड़ा हुआ था। तब से आरोपी गुस्से में था और अपने भाई की हत्या कर देना चाहता था। सोमवार रात करीब दो बजे शराब के नशे में सौभाग सिंह ने टोपीदार बंदूक से नींद में सो रहे नारायण की गोली मार हत्या कर दी। हत्या के उपयोग में टोपीदार बंदूक आरोपी ने काम में ली और वह बिना लाइसेंस की थी।

आरोपी

साइबर सैल से मिली लोकेशन, एडिया जंगल में घेरकर पकड़ा आरोपी को ... नारायण सिंह की हत्या का अंदेशा पुलिस को उसके भाई गोपाल सिंह की रिपोर्ट के साथ आरोपी सौभाग सिंह के घर से फरार होने से पुख्ता हुआ। आरोपी को गिरफ्तार करने में साईबर सैल के राजकुमार सोनी की सहायता ली। साईबर सैल से आरोपी के मोबाइल की करंट लोकेशन पता की तो एडिया जंगल में मिली। इस पर कांस्टेबल कैलाश आदि ने घेरा डालकर सौभाग सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

भास्कर फा‌ॅलोअप

16 मई को प्रकाशित

खबरें और भी हैं...