पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला से छीनाझपटी मामले में दो माह बाद भी कार्रवाई नहीं

महिला से छीनाझपटी मामले में दो माह बाद भी कार्रवाई नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ससुर के साथ हो रहे झगड़े में बीच बचाव के लिए गई बहू के साथ की छीनाझपटी करने वाले पांच आरोपियों की घटना के दो माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई।

बेगूं निवासी रियाज हुसैन ने बताया कि 15 मार्च को घर के पास उसके पिता मोहम्मद सिद्दीक के द्वारा टॉयलेट किए जाने की बात पर झगड़ा हो गया। झगडे के दौरान ससुर सिद्दीक को छुड़वाने बहू बीच बचाव करने गई तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की व छीना झपटी की गई।

बहू के साथ छीनाझपटी की बेगूं थाने में इस्तगासे के जरिए उस्मान, मोहम्मद शरीफ, मुजफ्फर, गौरखानी, खालिद के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इधर, उल्टा छीनाझपटी करने वालों द्वारा सिद्दीक, रियाज व शाहिद के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उक्त तीनों की पुलिस ने गिरफ्तारी की, लेकिन परस्पर मामले में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। रियाज हुसैन ने अपनी भाभी के साथ छीनाझपटी करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

खबरें और भी हैं...