पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोहे के छर्रे से कहीं निशान चूक नहीं जाए इसलिए आरोपी ने खुद ही बनाई थी सीसे की तीन गोलियां

लोहे के छर्रे से कहीं निशान चूक नहीं जाए इसलिए आरोपी ने खुद ही बनाई थी सीसे की तीन गोलियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगूं पुलिस ने जप्त की अवैध बंदूक

भास्कर संवाददाता | बेगूं

जमीन विवाद के चलते तीन दिन पहले स्वरूप जी की खेड़ी में छोटे भाई की गोलीमार कर हत्या करने वाले गिरफ्तार आरोपी बड़े भाई को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी ने हत्या के बाद घर में छुपाई बंदूक को पुलिस ने बरामद कर ली है। शोभाग सिंह ने बंदूक की गोलियां खुद घर पर ही बनाई थी।

स्वरूपजी की खेड़ी निवासी नारायण सिंह 42 पुत्र मनोहर सिंह की गोलीमार हत्या के आरोपी बड़े भाई शोभागसिंह को पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। सोमवार रात स्वरूपजी की खेड़ी में जमीन बेचने व गिरवी नहीं रखने देने से तंग आकर बड़े भाई शोभाग सिंह ने खाट पर सो रहे अपने ही छोटे भाई नारायण सिंह की गोलीमार कर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी के कच्चे मकान में छीपा रखी टोपीदार बंदूक को जप्त कर लिया है। थानाधिकारी डीपी दाधीच, एएसआई रामलाल मय जाप्ते स्वरूपजी की खेड़ी पहुंचे। आरोपी के घर से जप्त की बंदूक के साथ पुलिस को आरोपी द्वारा घर पर ही तैयार की गई गोलियों के साक्ष्य मिले। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह आरोपी की तबीयत खराब हो जाने से उसे बेगूं सीएचसी उपचार के लिए ले जाया गया।

खेत पर रोजड़े भगाने के काम में लेता था बंदूक... हत्या के आरोपी के घर मिली टोपीदार बंदूक अवैध थी। जो वह खेत पर रोजड़े भगाने के लिए काम लेता था। टोपीदार बंदूक में लोहे के गोल छर्रे भरकर फायर किया करता था। भाई की हत्या के लिए तीन गोलियां उसने खुद घर पर बनाई। उसे डर था कि कहीं टोपीदार बंदूक में लोहे के छर्रों के फायर से वार खाली नहीं चला जाए। इसलिए लोहे की बजाय सीसे की मजबूत गोलियां बनाई।

खबरें और भी हैं...