बेगूं के तहसीलदार सोलंकी की मौत, राजस्व लोक अदालत स्थगित किया
तबीयत बिगड़ने के बाद बेगूं तहसीलदार फूलाराम की सोमवार को उदयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। ऐसे में दौलतपुरा में होने वाला राजस्व लोक अदालत शिविर स्थगित किया गया। बेगूं तहसीलदार फूलाराम सोलंकी की किडनी में दर्द था। रविवार रात उनकी तबीयत बिगड़ने से बेगूं सीएचसी से उन्हें उदयपुर रैफर किया गया था। जहां से उन्हें अहमदाबाद ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 55 वर्षीय सोलंकी दस महीने से बेगूं में कार्यरत रहे। 20 दिन पहले ही उनका बेगूं से अन्यत्र स्थानांतरण हो गया था, लेकिन स्थानांतरण निरस्त होने से वे बेगूं में ही कार्यरत थे।