पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांग... ब्लाक कांग्रेस ने की मतदाता सूचियों की जांच की मांग, भेजा ज्ञापन

मांग... ब्लाक कांग्रेस ने की मतदाता सूचियों की जांच की मांग, भेजा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगमगंज| प्रदेश भर में फर्जी मतदाताओं की जानकारी प्रकाश में आ रही है। सिलवानी विधान सभा क्षेत्र में भी ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं के नाम शहरी क्षेत्र में भी दर्ज हैं। दो जगह मतदाता सूचियों में नाम जुड़े हुए हैं, जिसकी जांच करने और एेसे नामों को हटाने के लिए ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश यादव ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन भेजा है। श्री यादव ने बताया कि नगरीय क्षेत्र की मतदाता सूचियों में गांव के लोगों के अलावा गैरतगंज तहसील तक मतदाताओं के नाम जुड़े हुए हंै। अधिकांश ऐसे मतदाता भी हैं जिन्होंने गांव के साथ-साथ नगरीय क्षेत्र में राशन कार्ड भी बनवा कर दो-दो जगह से लाभ ले रहे हैं। ऐसे मतदाताओं को चिन्हित कर एक स्थान पर ही नाम रखे जाने की मांग की है। दो जगह नाम जुड़वाने वाले ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी की जाना चाहिए

खबरें और भी हैं...