पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बद्री विशाल गुप्ता एवं एसएन रावत बने अभिभाषक संघ के चुनाव अधिकारी

बद्री विशाल गुप्ता एवं एसएन रावत बने अभिभाषक संघ के चुनाव अधिकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगमगंज|अभिभाषक संघ के चुनाव के लिए हुई बैठक में सर्वसम्मति से शासकीय अधिवक्ता बद्रीविशाल गुप्ता को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है, जबकि एसएन रावत को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। अभिभाषक संघ में काफी विलंब हो जाने से सदस्यों में मतभेद का वातावरण बन रहा था। पूर्व में निर्वाचन अधिकारी डीपी चौबे ने बीच में त्याग पत्र दे दिया था। इसके बाद विनय ठाकुर व विनय खरे को चुनाव अधिकारी बनाया गया, लेकिन उन्होंने भी निर्वाचन नहीं कराया। सभी सदस्यों ने पूर्व निर्वाचन अधिकारी रहे बद्री विशाल गुप्ता एजीपी को निर्वाचन अधिकारी चुना। श्री गुप्ता ने बताया कि सदस्यों की मासिक बकाया शुल्क जमा होने के बाद 29 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...