पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्मी में अघोषित बिजली कटौती के कारण लोग हो रहे हैं परेशान

गर्मी में अघोषित बिजली कटौती के कारण लोग हो रहे हैं परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगमगंज|आए दिन अघोषित बिजली कटौती भीषण गर्मी में लोगों को हलाकान किए हुए है। भीषण गर्मी में जहां कूलर तक गर्म हवा दे रहे हैं। ऐसे में दिन में करीब दो दो घंटे के लिए बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय के रोजेदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बंद करने का कोई समय निश्चित नहीं है। हर कभी बिजली दिन में तीन चार बार दो दो घंटे के लिए बंद कर दी जाती है। इस समय नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में आवास योजना का काम प्रगति पर है। नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने विद्युत विभाग के आला अधिकारियों से अघोषित विद्युत कटौती को बंद करने की मांग की है। इस संबंध में बिजली कंपनी के एई आशीष भालेकर का कहना है कि नगर में फोरलेन का काम चल रहा है। कहीं खंभे शिफ्ट किए जा रहे हैं तो कहीं पेड़ काटे जा रहे हैं। इस कारण बिजली बंद करना पड़ती है। कटौती नहीं की जा रही है।

खबरें और भी हैं...