पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर में जगह जगह खड़े हैं बिजली के जर्जर खंभे

नगर में जगह-जगह खड़े हैं बिजली के जर्जर खंभे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगमगंज| बिजली विभाग की लापरवाही कहें या अधिकारियों की अनदेखी कि नगर में कई स्थानों पर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई विद्युत पोल नीचे से सड़ गए हैं और कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। कई जगह बिजली कंपनी ने सीमेंट के पोल लाकर करीब दो साल से रखे हैं, लेकिन आज तक उन्हें बदला नहीं जा सका है।

कबीट चौराहे पर दो साल से पोल रखा है तो गढ़ोईपुर मोहल्ले में भी कमोबेश दो साल से पोल को बदलने की कवायद चल रही है, लेकिन पोल नहीं बदले जा सके है। यही हाल उत्कृष्ट स्कूल के खेल मैदान से लगे विद्युत पोल का है जो नीचे धंसक गया है और तिरछा हो गया है। जो कभी भी खेल प्रेमियों के लिए खतरा साबित हो सकता है। जबकि नगर पालिका द्वारा नगर में करीब 135 विद्युत पोल लगवाकर उन स्थानों पर बिजली पहुंचाने की कोशिश की गई है। जहां स्ट्रीट लाइट नहीं थी। कुछ पोल तो नगर में बेवजह लगे हुए हैं। जिससे नगर में पोल ही पोल नजर आते हैं, लेकिन जिस स्थानों पर पोल सड़ गए हैं उन्हें नहीं बदला जा रहा है।

नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में करीब एक दर्जन से अधिक ऐसे विद्युत पोल लगे हैं जो नीचे से सड़ गए हैं या फिर आड़े तिरछे हो गए हैं।

खबरें और भी हैं...