पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नौतपा से पहले ही गर्मी ने किया बेहाल दोपहर के समय सड़कें हो जाती हैं सूनी

नौतपा से पहले ही गर्मी ने किया बेहाल दोपहर के समय सड़कें हो जाती हैं सूनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुबह से तेज धूप के साथ लू के थपेड़ों से शहरवासियों का गर्मी से बुरा हाल है। आम दिनों की अपेक्षा मंगलवार का दिन अधिक गर्म रहा। सोमवार को भी यही स्थिति रही हाट बाजार होने के बावजूद बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।

मंगलवार की सुबह से ही सूरज के तीखे तेवरों ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया और दोपहर 12 बजे ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। आवश्यक कार्यों के लिए ही लोग अपने मुंह व सिर को कपड़े से ढंक कर बाहर निकले। दोपहर तक अचानक आसमान पर बादलों की आवाजाही ने पारे की रफ्तार को कुछ कम किया।

मौसम के जानकारों के हिसाब से अगले 24 घंटे के अंदर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। नौतपा शुरू होने के पहले ही तेज धूप और गर्म हवाओं के चलने से लोगो के स्वास्थ्य पर विपरीत असर दिखने लगा है।

लू लगने से कई लोग उल्टी दस्त और मौसमी बुखार से ग्रस्त होकर डाक्टर्स के पास पहुंच रहे हैं। सिविल अस्पताल सहित प्राइवेट चिकित्सकों के यहां इस तरह के मरीजों की भरमार दिख रही है।

दोपहर में सड़कों पर रहता है सन्नाटा।

खबरें और भी हैं...