पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश में 80 लाख यादव वोटर होने के बाद भी राजनीतिक दल समाज को नहीं दे रहे तवज्जो

प्रदेश में 80 लाख यादव वोटर होने के बाद भी राजनीतिक दल समाज को नहीं दे रहे तवज्जो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासम्मेलन के लिए यादव समाज द्वारा बैठक कर बनाई कार्यक्रम में शामिल होने की रणनीति।

भास्कर संवाददाता|बेगमगंज

यादव महासभा की बैठक नगर के मांगलिक भवन दशहरा मैदान में आयोजित की गई। जिसमें भोपाल में 20 मई को होने वाले समाज के प्रादेशिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। वहीं कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग पहुंचे इसके लिए रणनीति भी बनाई गई। जिले से 200 गाड़ियां ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने अपने विचार व्यक्त किए। बबलू यादव, विजय पहलवान, जिलाध्यक्ष वीरेंद्रसिंह यादव, गोविंद यादव सरपंच, कमलेश यादव, अनिल यादव, सुदीप यादव ने कहा कि प्रदेश में लगभग 80 लाख यादव वोटर होने के बाद भी राजनीतिक स्तर पर सामाजिक लोगों को अधिक महत्व नहीं मिलता है। चाहे वह कोई सी पार्टी हो। इसका मुख्य कारण यह है कि हम लोगों में एकता नहीं है। जैसे किसानों का हाल है वैसे ही समाज का है, क्योंकि किसानों में एकता नहीं होने से आज किसान की क्या हालत हो रही है। किसानों के हित में कोई भी सरकार ने कोई योजना नहीं बनाई है।

बैठक में युवा यादव महासभा अध्यक्ष कृष्णा बिट्टू यादव, नगर अध्यक्ष ओमकार यादव, ग्रामीण अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष राहुल यादव,अनिल यादव, प्रेम सिंह यादव, राजू यादव, देवराज यादव, सुनील यादव,राजकुमार यादव, विनोद यादव, देवेश यादव, नीरज यादव, बलराज यादव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...