पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जन्म तारीख के आधार पर न रखें एटीएम का पासवर्ड और फोन पर किसी को न दें खाते की जानकारी

जन्म तारीख के आधार पर न रखें एटीएम का पासवर्ड और फोन पर किसी को न दें खाते की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि उपज मंडी परिषद में पुलिस द्वारा साइबर सेल अधिकारियों के साथ किसानों को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि कोई भी अंजान व्यक्ति द्वारा फोन कर बैंक खाते, एटीएम, आधार कार्ड संबंधित जानकारी मांगने पर ऐसे व्यक्तियों को किसी भी तरह की जानकारी न दें। जबकि कई बार यह देखने को मिलता है कि कोई भी अंजान व्यक्ति फोन कर अपने आपको बैंक का अधिकारी कर्मचारी बताकर एटीएम एक्सपायर या खाता संबंधी जानकारी मांगकर आपका पासवर्ड और एटीएम के ऊपर का नंबर ले लेते हैं और आम नागरिकों के खाते से पैसा निकाल लेते हैं। जबकि ज्यादातर लोगों का मानना होता है कि एटीएम,पासबुक तो हमारे पास है,वह कैसे पैसा निकल पाएगा। जबकि ऐसा नहीं है कि आपके एटीएम नंबर से भी आपका पैसा ठगी लोग निकाल लेते हैं। आज कल ऐसे अपराध बहुत ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। कोई भी व्यक्ति आप लोगों बैंक,आधार या एटीएम संबंधी जानकारी मांगे ऐसे लोगों से सावधान रहे और जानकारी न दें। साइबर सेल प्रभारी सुरेंद्र सिंह एवं सुधीर गौर सीसीटीएनएस रायसेन ने किसानों को संबोधित करते हुए ठगियों से सावधानी बरतने की बात की। साथ ही बताया कि कईलोग अपनी जन्म तारीख के अनुसार अपने मेल आईडी या पासवर्ड रखते हैं। वह लोग भी समय समय पर अपने पासवर्ड बदलते रहें।

खबरें और भी हैं...