पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेगमगंज की टीम को हराकर सिलवानी की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला

बेगमगंज की टीम को हराकर सिलवानी की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिलवानी| जिला स्तरीय लेदर बॉल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच एनसीसी सिलवानी और बेगमगंज के बीच खेला गया। जिसमें बेगमगंज ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया।

सिलवानी ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन का स्कोर बनाया। जिसमें धर्मेश ने 42, सोहैल ने 25 और जावीद ने 22 रन बनाए। जवाब में बेगमगंज की पूरी टीम 116 रन बनाकर आउट हो गई। सिलवानी ने 52 रन से फाइनल मुकाबला जीत लिया। सिलवानी की ओर से अकरम जाविद खान ने 3-3 विकेट लिए। धर्मेश ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच धर्मेश जैन और मैन ऑफ द सीरिज जाविद खान को दी ग ।पुरस्कार वितरण पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ने किया।

खबरें और भी हैं...