पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यदि पापा जमानत के लिए आएंगे तो केस को अन्य जज के पास ट्रांसफर कर दूंगी: सोनल

यदि पापा जमानत के लिए आएंगे तो केस को अन्य जज के पास ट्रांसफर कर दूंगी: सोनल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगमगंज की सोनल गुप्ता ने सिविल जज परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान पाया, पिता हंै वकील

बेगमगंज| सिविल जज ग्रेड-2 की परीक्षा में अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता की बेटी सोनल गुप्ता ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। सोनल से इंटरव्यू में बैठी कमेटी ने पूछा कि तुम्हारे पिता वकील हैं और वे किसी अपराधी की जमानत लेने के लिए कहेंगे, तो क्या करोगी। इस प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि वह अपराधी को किसी भी कीमत पर जमानत नहीं देंगी। यदि पापा बीच में आएंगे तो वह उक्त केस को अन्य जज के पास ट्रांसफर कर दूंगी, ताकि लोगों को दिखे कि न्याय हुआ है।

सोनल बताती हैं कि 12 वीं पास करने के बाद पिताजी ने जज की कुर्सी पर बैठा देखने की इच्छा जाहिर की थी। इसी सपने को पूरा करने के लिए इंदौर में रहकर लाॅ कोचिंग की। सोनल गुप्ता ने 2016 में सागर विवि से बीए एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने सिविल जज परीक्षा में 450 में से 355 अंक हासिल किए हैं। सोनल गुप्ता दो बहिन व एक भाई हैं।

उनकी छोटी बहिन रूपल गुप्ता व भाई उद्धव गुप्ता भी लाॅ की पढ़ाई कर रहे हैं। मां कांति गुप्ता एक सफल गृहिणी हैं। सोनल गुप्ता ने प्रारंभिक शिक्षा नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था सेंट थाॅमस सीनियर सेकंडरी स्कूल से की।

सोनल गुप्ता को परीक्षा परिणाम की जानकारी गुरुवार शाम उनके सीनियर अल्तमस भाई ने दी, जो कि स्वयं एक जज हैं।

खबरें और भी हैं...