पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं ओवर लोड भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली

दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं ओवर लोड भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र में जहां ट्रक में भरकर भूस परिवहन किया जा रहा है वहीं कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों में ओवरलोड भूसा भरकर ले जा रहे है। भूसे से भरी इन ट्रालियों से अन्य वाहन टकरा रहे हैं। साथ ही सड़क पर जाम लग रहा है। मुख्य सागर भोपाल मार्ग पर मार्ग चौड़ी करण का काम चल रहा है जिसके चलते साइडों में वैसे ही जगह नहीं है। उस पर ओवरलोड वाहनों के कारण परेशानी हो रही है।

ओवर लोड ट्रालियां सड़क पर आने से आए दिन वाहनों में फंस रही है। जिससे आमजन अधिक परेशान हो रहा है। उनका पन्नी या बोरे फट जाने के बावजूद वे भूसा उड़ाती हुई गुजरती है जो लोगाें के ऊपर उड़कर परेशानी पैदा कर रहा है। ट्रालियों में भूसा परिवहन करने वाले लकड़ी की बल्लियां फंसाकर तिरपाल का खोल बनाकर भूसा भरते है जो ट्राली की बाडी से 5 फीट बाहर एवं सड़क से एक फीट पर तक रहता है। जिस कारण से दूसरे वाहनों को निकलने में काफी दिक्कतें होती है। सामने से आ रहे वाहनाें को निकलने के लिए जगह न मिलने से जाम लग जाता है। जिससे वाहन चालकों को इंतजार करना पड़ता है।

हो रहा व्यवसायिक उपयोग : ट्रैक्टर-ट्रालियों का उपयोग कृषि कार्य के लिए होता है लेकिन कुछ लोगों ने इसे परिवहन करने का धंधा बना लिया है। रोड टैक्स न लगने से माल वाहक वाहनों की अपेक्षा ट्रालियों को व्यापारी करते हैं।

सड़क पर निकल रही है भूसे से भरी ओवर लोड ट्रालियां

लोगों ने की प्रतिबंध की मांग

आम नागरिकों ने कलेक्टर भावना वालिंबे से ऐसे ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रोक लगाने की मांग की है ताकि लोग परेशानी से बच सकें।

खबरें और भी हैं...