- Hindi News
- National
- ढाड़िया के पास खड़े ट्रक में बाइक सवार के घुसने से घटनास्थल पर ही हुई मौत
ढाड़िया के पास खड़े ट्रक में बाइक सवार के घुसने से घटनास्थल पर ही हुई मौत
बेगमगंज| ढाड़िया के पास खड़े ट्रक में बाइक बाइक सवार के घुसने से घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बेगमगंज भोपाल रोड पर ग्राम धारिया से आगे एक बिगड़े हुए ट्रक में हरदोई निवासी संदीप रैकवार पुत्र मनु लाल रैकवार 24 वर्ष बाइक के साथ ट्रक में घुस गया वह गैरतगंज से अपने गांव वापस जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर गैरतगंज की 108 वैन में लेकर पहुंची। सिविल अस्पताल के डॉ. एसबी कुलकर्णी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना करीब 10:15 बजे की रात की बताई जा रही है। बेगमगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 को बुलवाकर सिविल अस्पताल भिजवाया। करीब आधा घंटा बाद पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल संदीप रैकवार को देवगन सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।