पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेंगू दिवस के उपलक्ष्य में बोले बीएमओ

डेंगू दिवस के उपलक्ष्य में बोले बीएमओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय डेंगू दिवस के उपलक्ष्य में सिविल अस्पताल के सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया। एडीस, एनाफ्लीज एवं क्यूलेक्स मच्छर के लार्वा का अवलोकन भी सभी को करवाया गया। साथ ही यह भी बताया कि सप्ताह में एक बार कूलर का पानी जरूर खाली करें। बीएमओ एसबी कुलकर्णी ने बताया कि कैसे डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचा जा सकता है। वैक्टर जनित रोग मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, इत्यादि के नियंत्रण के लिए सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने की बात कही गई। पानी से भरे रहने वाले स्थानों पर टेमोफास, मिट्टी का तेल या जला हुआ इंजन आयल डाला जा सकता है। सप्ताह में एक बार अपने टीन, डिब्बा, बाल्टी इत्यादि का पानी खाली कर देना चाहिए। कार्यशाला में स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा कुछ एनजीओ के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...