पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली तक जाएंगे पदयात्री

प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली तक जाएंगे पदयात्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ असम से नई दिल्ली की पदयात्रा में शामिल तीन युवाओं का आकाशगंगा रंग चौपाल एसोसिएशन परिवार द्वारा कार्यालय परिसर में स्वागत किया गया। विगत 5 मई को असम के कार्वीआंगलोंग जिले से तीन युवाओं द्वारा पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण को लेकर पैदलयात्रा करने की मुहिम शुरू की गई। इसी के तहत शनिवार के दिन बेगूसराय से रिफाइनरी रोड के रास्ते बीहट आने पर जगह- जगह तीनों युवाओं का जोरदार स्वागत किया गया। इसी क्रम में आकाशगंगा रंग चौपाल एसोसिएशन कार्यालय में विश्वरजीत वडोरवि, विशाल रासबोग सिंह और विशाल सिंह का स्वागत एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा किया गया।

प्रदूषण मुक्त समाज बनाने का दिया संदेश

मौके पर विशाल रासबोग सिंह ने बताया कि दुनिया के अंदर प्रदूषण का इतना बोलबाला हो गया है कि लोगों का अब जीना मुश्किल हो गया है। ऐसी स्थिति में लोगों को अपनी सुविधाओं को त्याग ना होगा और कुछ काम हम पैदल चलकर और साइकिल से भी पूरा कर सकते हैं। कहा कि हमारे पुरखे 100 किलोमीटर की यात्रा पैदल कर लिया करते थे। जब कि आज हमारा युवा वर्ग बगैर लाइसेंस का भी बाइक से ही कोई भी दूरी तय करना चाहता है। ऐसी स्थिति में हमारा वातावरण काफी प्रदूषित हो रहा है। इसको बचाने के लिए असम से लेकर नई दिल्ली तक की हमारी यह पदयात्रा है ताकि लोगों में यह जागरुकता आए कि हम पैदल भी यात्रा कर अपने कुछ काम को निपटा सकते हैं। कहा कि यह यात्रा 45 दिनों तक चलने वाला है।

मौके पर ये लोग थे उपस्थित

मौके पर एसोसिएशन के साइकिल पे संडे टीम के प्रशांत कुमार, जल एवं स्वच्छता समिति के प्रखंड समन्वयक सुजीत कुमार, मनीष कुमार, ऋषिकेश कुमार, अंशु कुमार, सौरभ कुमार, विजय कुमार, बालरंग मंच अध्यक्ष राहत रंजन, मनोरंजन कुमार आदि ने युवा पद यात्रियों का स्वागत किया।

पर्यावरण को बचाने का तरीका बताया

दूसरी ओर संस्कार गुरूकुल, बीहट में बच्चों के बीच तीनों युवाओं के आते ही उत्सव का वातावरण हो गया। प्रलेस के राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र राजन, पूर्व विधानपार्षद भूमिपाल राय आदि गणमान्य लोगों की उपस्थिति में इन किशोरों ने बच्चों के बीच छोटी छोटी बातों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के गुर बताए। वाहनों का न्यूनतम प्रयोग, कचड़े को निश्चित जगह पर ही फेंकना, पानी बर्बाद न करना और पेड़ लगाना जैसी बातों पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विनोद कुमार, शशिभूषण सिंह, राहुल कुमार, रामकृष्ण, क्षमा शर्मा, राजीव रंजन पाठक, मिथिलेश मेहता, विकास कुमार, पूजा सिंह एवं सहित बच्चों ने इन किशोरों के साथ पर्यावरण संरक्षण के पक्ष में नारा बुलंद करते हुए संकल्प दुहराया।

खबरें और भी हैं...