जुलाई में बिहार के सभी नगर निकाय में जरूरत के हिसाब से अधिकारी व कर्मचारी की बहाली जाएगी। साथ ही चतुर्थवर्गीय कर्मचारी की भी स्थायी बहाली करने पर भी विचार किया जाएगा। उक्त बातें शनिवार को दिनकर कला भवन में बिहार लाॅकल बाॅडीज इम्लाईज फेडरेशन के राज्यतरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुरेश शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि अब जनसंख्या के आधार पर नगर निकाय में अधिकारियों की नियुक्ति और कर्मचारियांे की बहाली की जाएगी।
खर्च के अनुपात में टैक्स नहीं वसूल रही है नगर निगम
नगर निगम के कार्य करने की पाॅलिसी पर मंत्री ने कहा कि नगर निगम जितना खर्च करती है उसके हिसाब से वह टैक्स नही वसूल पा रही है। उन्होने कहा कि नगर निगम की जितनी आमदनी है उताना तो वह अपने बिजली बिल में ही खर्च कर देती है। नगर निगम में खर्च पर किसी तरह का लगाम नही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम अपनी आमदनी को बढ़ाए तो विभाग हर मांग को पूरी करेगी। साथ ही नगर निगम की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए उन्होने कहा कि नगर निगम के कर्मियों के कार्य करने का तरीका घटिया है।
लोगों को उनकी जरूरतों के हिसाब से नही दे रही है सुविधा
मंत्री ने कहा कि नगर निगम लोगों को उनकी जरूरतों के हिसाब से नही दे रही है। नगर निगम का काम ऐसा है कि सड़क पूरी तरह बनकर तैयार भी नही होता है कि वह टूटनी शुरू हो जाती है। ऐसा कमीशनखोरी के कारण होती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अब कमीशनखोरी कर घटिया निर्माण कार्य करने वालों की खैर नहीं होगी। वैसे संवेदकों को अब जेल भेजा जाएगा।
मजदूरों को मिले मौलिक अधिकार : मेयर
कर्मचारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए महापौर उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नगर निगम में काम करने वाले मजदुरों को सुविधा नहीं मिलती है। मजदूरों का जो मौलिक अधिकार है वो उसे मिलना चाहिए। साथ ही कहा कि जब तक समाज के वंचितों का विकास नहीं होगा तक बिहार और देश का विकास संभव नहीं है। वहीं उपमेयर राजीव रंजन ने कहा कि हम कर्मचारियों को उनके अधिकार दिलाने की लड़ाई अधिकारियों से लड़ रहे है और जब मजदूरों को उनका अधिकार नहीं मिल जाता है, हम लड़ाई लड़ते रहेगें। सम्मेलन के शुरूआत में कर्मचारी संघ के राज्य महामंत्री को सुरेन्द्रनाथ मिश्र ने संगठन का प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया। स्वागत भाषण संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश कुमार ने दिया। वहीं सम्मेलन को अराजपत्रित कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय सचिव शशिकांत राय, एकट नेता गजफर नबाब, सीटू नेता सुरेश सिंह ने संबोधित किया। मौके पर पूर्व मेयर संजय कुमार, पार्षद गौतम राम, रेखा देवी, पार्षद सुनील सिंह, वंदना सिंह, गौतम राम, प्रेमनाथ गुप्ता, दिलीप मल्लिक, गणेश राम सहित अन्य उपस्थित थे।