बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल
बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल
गढ़पुरा| गढ़पुरा-मंझौल नमक सत्याग्रह पथ पर रजौड़ पोखर के समीप मंगलवार को दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज बेगूसराय में कराया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, घायलों में रजौड़ निवासी गरीब यादव के दो पुत्र चंदन कुमार व छोटे कुमार तथा दुनही पंचायत के मणिकपुर निवासी सुनील कुमार शामिल हैं। बताया गया है कि चंदन व छोटे दोनांे भाई गढ़पुरा की ओर आ रहा था तथा सुनील मंझौल की तरफ जा रहा था। रजौड़ पोखर के समीप पहुंचते ही दोनों बाइक में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। घायलों की स्थिति काफी गंभीर देख लोगों ने सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय भेजा जहां तीनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।