पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • मांगों को लेकर मछुआरों ने निकाला जुलूस

मांगों को लेकर मछुआरों ने निकाला जुलूस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगूसराय| मछुआरों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को बिहार राज्य जल श्रमिक संघ के जिला कमेटी द्वारा मतस्य कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इससे पहले जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए मछुआरे सुभाष चौक पर जमा हुए और झंडा बैनर लेकर जुलूस निकाला जो सुभाष चौक व मंझौल पथ होते हुए मत्स्य कार्यालय पहुंच कर धरना में तब्दील हो गया। धरना की अध्यक्षता करते हुए गणेश सहनी ने कहा कि मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा दिए जाने के बाद भी मछुआरों की हालत में कोई सुधार नही हुआ है। साथ ही काम के आभाव में मछुआरे दूसरी जगह पलायन को मजबूर हैं। राज्य महासचिव रामबालक सहनी ने कहा कि अगर जल्द हमारी मांगे नही मानी गई तो अगले महिने जून में डीएम कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे।

खबरें और भी हैं...