8 कुष्ठ रोगियों को मिला एक लाख का अनुदान
8 कुष्ठ रोगियों को मिला एक लाख का अनुदान
बेगूसराय| कुष्ठ कल्याण योजना अनुदान राशि वितरण शिविर का आयोजन शुक्रवार को प्रखंड परिसर में आयोजित कर कुष्ठ रोगियों के बीच राशि का वितरण किया गया। इस संबंध में बीडीओ रविशंकर कुमार ने बताया कि 11 स्वीकृत रोगियों में से 8 रोगियों के बीच 1 लाख 32 हजार रुपए का चेक दिया गया। उन्होंने कहा कि वैसे कुष्ठ रोगी जिसे ग्रेड टू प्रमाण पत्र उपलब्ध है, वे प्रखंड आकर अपना आवेदन दे सकते हंै। आवेदन स्वीकृत होने के बाद इलाज के लिए 15 सौ रुपए प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा। जिससे कुष्ठ पीड़ित लोगों को जीवन निर्वाह में आसानी होगी। मौके पर अजय कुमार सिन्हा, विकास कुमार, पंकज कुमार सहित लरूआरा और पचम्बा के मुखिया प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।