वापस आई, बोली पति से झगड़ कर घर से भाग गई थी, आरोप में दो हैं जेल में
जिस महिला के अपहरण के आरोप में एक महिला और एक पुरूष जेल की हवा खा चुके है। वो महिला सेम्पु देवी खुद 11 माह बाद नगर थाना पहुंची। गाछी टोला निवासी सेम्पु देवी ने पुलिस को बताया कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया था। बल्कि वह खुद अपने पति लालो पासवान से झगड़ा कर चार बच्चों को छोड़ कर परदेस चली गई थी। नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अपहृता सेम्पु देवी के पति लाखो पासवान ने 1 जुलाई 2017 को अपनी प|ी सेम्पु देवी के अपहरण करने की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अपहृता के नहीं मिलने पर पुलिस ने एक महिला और एक पुरूष आरोपी को जेल भेज दिया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता का धारा 164 का बयान कराया जाऐगा।