पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • शहर की सड़कों पर गेहूं फेंक कर फ्रेंड्स ऑफ आनंद ने जताया विरोध

शहर की सड़कों पर गेहूं फेंक कर फ्रेंड्स ऑफ आनंद ने जताया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी स्तर पर गेहूं खरीद में हो रहे अनावश्यक विलंब के विरोध में मंगलवार को फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर गेहूं फेंककर सरकार के नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही जिला सहकारिता पदाधिकारी और सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर सड़क पर ही एक सभा की गई जिसमें जिलाध्यक्ष प्रदीप क्षत्रिय ने कहा कि सरकार की लापरवाही और जिला सहकारिता पदाधिकारी की मनमानी के कारण किसान बेवश हैं। शादी का मौसम होने के कारण उन्हें रुपयों की सख्त जरूरत होती है। जिसके कारण औने पौने दामों में किसान 1750 के जगह 1400 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं बेचने को मजबूर हो रहे हैं। साथ ही कहा कि जिला सहकारिता पदाधिकारी से मिलीभगत करके बिचौलिए मालामाल हो रहे हैं। जहां एक तरफ सौ किलो गेहूं उपजाने में 2000 की लागत आती है। वहां सरकार द्वारा निर्धारित 1735 रुपया प्रति क्विंटल भी हमारे अन्नदाता किसानों को नहीं मिल पा रहा है। हमारा संगठन स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को जल्द से जल्द लागू करवाने की मांग करता है। साथ ही कहा कि सरकार लगातार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। अभी तक मक्के के फसल में दाना नही आने के कारण उसका मुआवजा किसानों को नहीं मिल पाया है। अब गेहूं को सस्ते में बेचना पड़ रहा है। इससे किसानों में जबरदस्त आक्रोश है। हमारा संगठन जल्द से जल्द गेहूं क्रय केंद्र शुरू करने की मांग करता है। अन्यथा उग्र आंदोलन को हमारा संगठन मजबूर होगा। मौके पर प्रियांशु कुमार, सौरभ मिश्रा, भुवन साह, मुकेश राजपूत, चुनचुन राम, मोहम्मद जाबिर, मोहम्मद अब्बास, रामसेवक पासवान, ललित पासवान, विष्णु सदा, शेखर सदा, रामाशीष महतो, मोनू कुमार, गोलू कुमार, धनंजय कुमार, शशिकांत सिंह के अलावे अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

सड़क पर गेहूं फेंक कर विरोध जताते फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...