पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • छात्रों को बताया जीवन में कैसे पाएं सफलता व ऊंचाई

छात्रों को बताया- जीवन में कैसे पाएं सफलता व ऊंचाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला कम्प्युटर केन्द्र में शनिवार को रोजगार परामर्श कार्यशाला सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिला कम्प्यूटर केन्द्र और वीपीएस कम्प्युटर के संयुक्त तत्वावधान में संचालित कम्प्युटर केन्द्र में इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को करियर से जुड़ी कई अहम जानकारी दी गई साथ ही जीवन में रोजगार कैसे प्राप्त किया जा सकता है इस पर विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित अमरेंदर कुमार ने मुख्यमंत्री के सात निश्चय के तहत मिल रहे सुविधाओं के बारे मे विस्तार से बताया। इसके अलावे उन्होंने कुशल युवा कार्यक्रम और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अलावे अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी छात्र-छात्राओं को दिया।

वहीं मुख्य अतिथि आशीष आनंद ने कहा कि छात्रों को नियोजनालय मे अपना नाम अंकित करवा लेना चाहिए। ताकि रोजगार के रोजगार विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी समय-समय पर मिल सकें। साथ ही उन्होंने रोजगार पाने के बहुत सारे उपाय भी बताये। उन्होंने कहा कि वीएन ठाकुर बेगूसराय में पिछले 24 वर्षों से जिले की छात्र-छात्राओं में जागरूकता फैला रहे हैं और उन्हें आत्मनिर्भर होने के गुण सिखा रहे हैं।

छात्रा को प्रमाण पत्र देते अतिथि। इस दौरान एक बेहतर नागरिक बनने का भी संदेश दिया गया।

रुचि के अनुरूप चुने फील्ड

संस्थान के निदेशक वीएन ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज जरूरत है अपने रुचि के अनुरूप कौशल का विकास कर अपने को रोजगारपरक बनाने की ताकि सही मंजिल तलाशा जा सके। हमारा संस्थान विगत 24 वर्षों से सूचना तकनीकी और प्रबंधन के क्षेत्र मे बेगूसराय के युवाओं के लिए कौशल उन्नयन का काम कर रही है। इसी कड़ी मे आज जिला कम्प्यूटर केंद्र एवं वीपीएस कम्प्युटर द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम के सफल छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र एवं अंक-पत्र का वितरण किया गया है।

इन्हें मिला प्रमाण-पत्र

कुशल युवा कार्यक्रम में सबसे अव्वल आने वालों में उमा भारती, नेहा कुमारी, सच्चिदानंद कुमार और सोनम कुमारी, अजय कुमार, अजित कुमार, कंचन कुमारी, कृति कुमारी को प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं जिला कम्प्यूटर केन्द्र से प्रमाण पत्र पाने वालों में सिवानी कुमारी, साक्षी कुमारी, विक्रम कुमार, अंकिता सिंहा, मनीष गौतम, फकरा इमाम, मो. साहब हुसैन, पुष्पा भारती, डेविड कुमार, रूपम कुमारी, सोनी कुमारी, मिथुन कुमार, शालिनी ग्रेवाल राहुल कुमार, सुरज कुमार, रवि कुमार, निभा कुमारी के सहित कुल 50 छात्र-छात्राएं शामिल थी। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्रबंधक विनोद पाठक ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन वीपीएस के पीआरओ ललन कुमार ने किया।

खबरें और भी हैं...