बलिया | बलिया थाना में दर्ज मामले में अपहृत लड़की को बलिया पुलिस ने 14वें दिन बेगूसराय स्टेशन परिसर से शनिवार को बरामद कर बयान के लिए न्यायालय भेजा। विदित हो कि अपहृत लड़की के पिता ने 2 महिला सहित 8 व्यक्तियों पर अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में बीते 5 मई को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि लड़की तीन मई से ही लापता थी।